MRP लूटी जा रही है खुलेआम ! चांदनी चौक शराब दुकान में ब्लेंडर प्राइड पर ओवररेटिंग, बिल मांगो तो ‘लेना है तो लो’!”
30 जनवरी 2026, जगदलपुर/ जब आम आदमी महंगाई से जूझ रहा है, तब शराब ठेकेदार खुलेआम कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं।

ताज़ा मामला चांदनी चौक अंग्रेजी शराब दुकान से सामने आया है, जहाँ MRP से ज्यादा कीमत वसूलकर उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है।
⏰ दिनांक 30 जनवरी | समय 06:52 बजे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,
👉 ब्लेंडर प्राइड क्वार्टर, जिस पर ₹340 MRP अंकित है, उसे ₹360 में बेचा गया।
👉 वहीं ब्लेंडर प्राइड अद्धी, जिसकी MRP ₹680 है, उसे ₹710 में थमाया गया।

❗ यहीं नहीं…
जब ग्राहकों ने बिल की मांग की तो कर्मचारियों का जवाब चौंकाने वाला था—
“लेना है तो लो, नहीं तो मत लो।”
यह सिर्फ ओवररेटिंग नहीं, बल्कि उपभोक्ता अधिकारों का खुला उल्लंघन है।
🏪 दुकान के कर्मचारियों ने बताया कि मैनेजर का नाम अजय है, लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं था।

📞 शिकायत के लिए जब वरिष्ठ अधिकारियों को कॉल किया गया तो–
— किसी ने फोन नहीं उठाया,
— किसी ने कॉल काट दी।
❓ सवाल उठना लाज़मी है।

• क्या आबकारी विभाग को इन दुकानों की मनमानी दिखाई नहीं देती?
• क्या पहले की शिकायतें सिर्फ कागज़ों में दफन कर दी गईं?
• आखिर आम जनता किसके पास जाए ?

⚠️ यह कोई पहला मामला नहीं है।
पहले भी इसी दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायतें और समाचार सामने आ चुके हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से ठेकेदारों के हौसले और बुलंद हैं।