ज़िला प्रशासन अवैध धान परिवहन पर सख्त, चेक पोस्ट और कंट्रोल रूम से निगरानी तेज

Nov 16, 2025 - 20:16
ज़िला प्रशासन अवैध धान परिवहन पर सख्त, चेक पोस्ट और कंट्रोल रूम से निगरानी तेज
CG VARTA -

जगदलपुर 16 नवंबर 2025/ धान खरीदी सीज़न के दौरान ज़िले में अवैध धान के परिवहन और बाहरी राज्यों से धान की आवक पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग लगातार सख़्त कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन की ओर से धनपुंजी और कोलावल में विशेष चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां 24 घंटे निरंतर जांच की जा रही है।

 

    अवैध धान के परिवहन को रोकने के उद्देश्य से जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 7489807170 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी नागरिक अवैध धान, कोचियों की गतिविधियों या अन्य राज्य से आने वाले धान की सूचना दे सकता है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को भी जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है।

   

       अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल ने बताया कि प्रशासन द्वारा अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल कोचियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में राजस्व अधिकारियों द्वारा लगातार संदिग्ध स्थानों और कोचियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई का उद्देश्य किसानों को उचित समर्थन मूल्य दिलाना और अवैध धान व्यापार पर पूर्ण रोक लगाना है। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना कंट्रोल रूम में दें, ताकि प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।