“भूमकाल दिवस पर NMDC का ‘नो सपोर्ट’ — बस्तर की अस्मिता से टकराव या जनआंदोलन की शुरुआत?”

Feb 7, 2026 - 13:48
Feb 7, 2026 - 13:49
CG VARTA -

     7 फरवरी 2026,जगदलपुर/ “बस्तर से एक बड़ी, संवेदनशील और गंभीर खबर सामने आ रही है…

       जहाँ वीर आदिवासी क्रांतिकारी गुंडाधुर जयंती जैसे ऐतिहासिक आयोजन पर NMDC नगरनार स्टील लिमिटेड ने सहयोग से इनकार कर दिया है।

अब यह मामला सिर्फ सहयोग का नहीं,

         बल्कि बस्तर के मूल निवासियों के सम्मान, अधिकार और उपेक्षा के खिलाफ उभरते जनआक्रोश का रूप लेता दिख रहा है।

सर्व आदिवासी समाज सहित ,एसटी-एससी-ओबीसी-माइनोरिटी समाजों ने NMDC प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।”

“आज बस्तर संभाग के सभी समाज प्रमुखों ने—

   सर्व आदिवासी समाज, ओबीसी महासभा,

  धुरवा, भतरा, साहू, सुण्डी, धाकड़ समाज—

संयुक्त रूप से नगरनार स्टील लिमिटेड के एडीजीएम बाबजी से मुलाकात की। 

    मुलाकात का उद्देश्य था—

“10 फरवरी को आयोजित वीर आदिवासी क्रांतिकारी गुंडाधुर जयंती (भूमकाल दिवस) कार्यक्रम के लिए औपचारिक आमंत्रण और सहयोग का अनुरोध।”

❝ घाटे का बहाना – सहयोग से इनकार ❞

समाज प्रतिनिधियों का आरोप है कि NMDC के एडीजीएम बाबजी ने यह कहते हुए सहयोग से इनकार कर दिया कि—

‘नगरनार स्टील प्लांट घाटे में चल रहा है, कर्मचारियों को बैंक से लोन लेकर सैलरी दी जा रही है।’

इसके बाद समाज प्रमुखों को स्लरी पाइपलाइन प्रोजेक्ट के भान सिंह यादव से मिलने भेजा गया—लेकिन वहाँ से भी निराशा ही हाथ लगी।”

जब समाज प्रमुखों ने

NMDC के ईडी एम. प्रभाकर से मुलाकात की कोशिश की, तो ‘मीटिंग में हैं’, ‘बाहर हैं’ कहकर लगातार टालमटोल किया गया। इस रवैये ने समाज के भीतर

आक्रोश और अविश्वास को और गहरा कर दिया।”

🎤Byte  – प्रकाश ठाकुर (संभागीय अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज)

प्रकाश ठाकुर:

“गुंडाधुर जयंती सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं,

यह बस्तर की आत्मा और इतिहास है।

NMDC ने हमारी जमीन ली,

लेकिन अब हमारी संस्कृति और सम्मान से

मुंह मोड़ रही है।

अगर यही रवैया रहा

तो समाज चुप नहीं बैठेगा।”

🎤 BYTE – दिनेश यदु (ओबीसी महासभा)

दिनेश यदु:

“NMDC घाटे का बहाना बना रही है,

लेकिन बस्तर के युवाओं को

न नौकरी मिल रही है,

न सामाजिक जिम्मेदारी निभाई जा रही है।

यह सीधे-सीधे स्थानीयों के अधिकारों का हनन है।”

🎤 BYTE – पप्पू नाग (भतरा समाज)

पप्पू नाग:

“हम शांति से सहयोग मांगने गए थे,

लेकिन हमें टाल दिया गया।

अगर सम्मान नहीं मिलेगा

तो समाज सड़क पर उतरने को मजबूर होगा।”

🔴 ORGANISATION GRAPHIC (10–15 सेकंड)

ON SCREEN TEXT:

सर्व आदिवासी समाज, बस्तर संभाग (छ.ग.)

📍 कार्यालय: आदिवासी विश्राम गृह,

चित्रकोट रोड, जगदलपुर

अध्यक्ष: प्रकाश ठाकुर

महासचिव: तिमोथी लकड़ा

JOINT PARTICIPATION:

ST | SC | OBC | Minority | सर्व समाज

🔴 WARNING & FUTURE ACTION (VO)

VO:

सर्व आदिवासी समाज,ओबीसी और सर्व समाजों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि—

यदि स्थानीयों को नौकरी, सम्मान और सामाजिक सहयोग नहीं मिला, तो NMDC के खिलाफ बस्तर संभाग स्तर पर व्यापक जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।”

“अब बड़ा सवाल यही है—

क्या NMDC बस्तर की जमीन लेने के बाद यहाँ के आदिवासियों से मुंह मोड़ रही है?

या फिर यह मामला आने वाले दिनों में

एक बड़े जनआंदोलन की चिंगारी बनेगा?

नज़र रहेगी इस पूरे घटनाक्रम पर…”

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।