मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर भाजयुमो का हितग्राही सम्मान अभियान

Feb 23, 2026 - 14:13
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर भाजयुमो का हितग्राही सम्मान अभियान
CG VARTA -

23 फरवरी 2026,जगदलपुर: राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान पर “हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान” के अंतर्गत जिला मुख्यालय जगदलपुर के बंगीय सामाजिक भवन में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री रजनीश पानीग्रही की उपस्तिथि थी l कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया l

       

कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन,उज्ज्वला योजना,स्व सहायता समूह केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें श्रीफल,अभिनन्दन पत्र एवं गमछा से सम्मानित कर शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास और सहभागिता को सुदृढ़ किया गया। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं के प्रभाव,पारदर्शिता एवं जनहितकारी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

   

भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा हैl उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास और इसी भावना के साथ संगठन निरंतर कार्य कर रहा है। जिला महामंत्री रजनीश पानीग्रही ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है। हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान की दिशा में कार्य करना ही भाजपा की कार्यशैली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे,जिला उपाध्यक्ष आर्येद्र सिँह आर्य,जिला महामंत्री रजनीश पानीग्रही,पूर्व जिला महामंत्री रामाश्रय सिँह,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय सोना,नगर पालिका निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा,मण्डल उपाध्यक्ष किरण दीवान,रितेश सोनी,रोशन सिसोदिया,गीता नाग,शंकर राव,प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष कीर्ति पाढ़ी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव,जिला महामंत्री राम प्रसाद मौर्य,सहित विनय राजू,मण्डल मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा,वेंकटेश राव,बंटू पांडे,नरेंद्र पांडे,रोहन कुमार,रवि नेताम,मनी विक्रम नायडू,राज पांडे,अनिमेष सिंह चौहान,खुशी सिंह,बृजेश कपूर,जितेंद्र जोशी,अनुष्का साहू एवं मातृशक्ति, भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता,भाजपा पदाधिकारी,मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।