अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण योजनाओं की समीक्षा हेतु आयोग का बस्तर दौरा

जगदलपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में होंगी बैठकें

Feb 23, 2026 - 22:51
अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण योजनाओं की समीक्षा हेतु आयोग का बस्तर दौरा
CG VARTA -

जगदलपुर, 23 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री आरएस विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम आगामी 23 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक बस्तर संभाग के सघन प्रवास पर रहेगी। इस पांच दिवसीय दौरे के दौरान आयोग की टीम जगदलपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों का दौरा कर अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की समीक्षा करेगी। 

         आयोग के इस दौरे का मुख्य एजेंडा अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना है। इसी क्रम में 24 फरवरी को जगदलपुर कलेक्ट्रेक्ट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर में आयोग के सदस्य पिछड़ा वर्ग समाज के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे। इसके पश्चात दल दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान करेगा, जहां 25 फरवरी को इसी तरह विभागीय समीक्षा और जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

          दौरे के अंतिम चरणों में आयोग 26 फरवरी को सुकमा जिले में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं का फीडबैक लिया जाएगा और शाम को दल वापस जगदलपुर लौटेगा। इस पूरे प्रवास के दौरान आयोग अध्यक्ष श्री आरएस विश्वकर्मा के साथ सदस्य श्री यशवंत सिंह वर्मा, श्री नीलांबर नायक, श्री बलदाऊ राम साहू, श्री हरिशंकर यादव, श्रीमती शैलेंद्री परगनिहा, श्री कृष्णा गुप्ता और आयोग के सचिव श्री अमित कुमार श्रीवास्तव सहित विभागीय अमला मौजूद रहेगा।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।