महारानी अस्पताल सहित दो अस्पतालों में अत्याधुनिक ‘हेल्थ एटीएम’ मशीन का शुभारंभ

सांसद महेश कश्यप और विधायक श्री किरण सिंह देव ने किया लोकार्पण, शहरवासियों को मिलेगी त्वरित जांच की सुविधा

Mar 6, 2026 - 21:19
महारानी अस्पताल सहित दो अस्पतालों में अत्याधुनिक ‘हेल्थ एटीएम’ मशीन का शुभारंभ
CG VARTA -

जगदलपुर/ महारानी अस्पताल, जगदलपुर में अत्याधुनिक हेल्थ एटीएम (Health ATM) मशीन का विधिवत शुभारंभ सांसद श्री महेश कश्यप ने किया और इसे शहरवासियों की सेवा में समर्पित किया। इस आधुनिक मशीन के माध्यम से अब आमजनों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं त्वरित और सटीक रूप से उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय रहते बीमारी की पहचान कर बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

       

           एटीएम न्यू इंडिया एश्योरेंश कंपनी के द्वारा सीएसआर मद से जिले के तीन अस्पतालों महारानी अस्पताल, डिमरापाल मेडिकल कालेज अस्पताल और भानपुरी अस्पताल में स्थापित किया गया है। भानपुरी अस्पताल में वन मंत्री श्री केदार कश्यप के द्वारा हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया गया। साथ ही डिमरापाल मेडिकल कालेज अस्पताल में एटीएम का शुभारंभ चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने किया। 

   

         इस अवसर पर सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि जनस्वास्थ्य की बेहतरी और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हेल्थ एटीएम मशीन के माध्यम से लोगों को कम समय में कई आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एक ही स्थान पर मिल सकेंगे, जिससे आम नागरिकों को काफी सहूलियत होगी।कार्यक्रम में जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने इस पहल को जनस्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके माध्यम से नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की बात कही। इस अवसर पर महापौर श्री संजय पांडेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सम्पति नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

       

          इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद सहित अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।