जगदलपुर सेंट्रल जेल से एक कैदी हुआ फरार – सेंट्रल जेल में मचा हड़कंप

Mar 26, 2026 - 14:12
Mar 26, 2026 - 14:13
जगदलपुर सेंट्रल जेल से एक कैदी हुआ फरार – सेंट्रल जेल में मचा हड़कंप
CG VARTA -

26 मार्च 2026,जगदलपुर /जगदलपुर केंद्रीय जेल से एक कैदी के फिल्मी अंदाज़ में फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार फरार कैदी की पहचान महेंद्र दीवान के रूप में हुई है, जो कांकेर का निवासी बताया जा रहा है। वह चोरी के मामले में पिछले करीब एक साल से जेल में बंद था। यह कैदी 25 मार्च की रात को फरार हुआ।

    बताया जा रहा है कि शातिर कैदी ने कंबल और चादर को जोड़कर रस्सी बनाई और उसी के सहारे जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब कैदियों की नियमित रिकाउंटिंग की गई और उसकी गैरमौजूदगी सामने आई।

    सूत्रों के मुताबिक, महेंद्र दीवान पहले भी दंतेवाड़ा जेल ब्रेक कांड में शामिल रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि और भी गंभीर मानी जा रही है।

   कैदी के फरार होने की खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में अलर्ट जारी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

सवाल के घेरे में जेल प्रशासन –

   अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैदी कैसे फरार हो गया?

क्या जेल की सुरक्षा में कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है?

 इस घटना ने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।