बस्तर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा स्थानांतरित न्यायाधीशों को दी गई विदाई 💐💐💐
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
27 मार्च 2026, जगदलपुर/ बस्तर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आज जिला सत्र न्यायालय परिसर में स्थित ग्रंथालय कक्ष में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर स्थानांतरित न्यायाधीशों को ससम्मान विदाई दी गई।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े ने इस अवसर पर तीनों न्यायाधीशों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि–
कभी भी उन्होंने कोई शिकायत का मौका नहीं दिया उन्होंने स्थानांतरित न्यायाधीशों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा स्थानांतरित न्यायाधीशों द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार कोहली।
तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूप नारायण पठारे और
अपर जिला न्यायाधीश फास्ट्रेक कोर्ट ,न्यायाधीश वंदना वर्मा
के कार्य प्रणाली की तारीफ करते हुए अधिवक्ताओं के साथ सहयोगात्मक बताया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
न्यायाधीशगणों ने भी बार के अधिवक्ताओं के व्यवहार को सहयोगात्मक बताते हुए कहा कि वे बस्तर के माहौल को कभी भी भुला नहीं पाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नितिन लुणावत ने न्यायाधीशों के साथ हुए अपने अनुभवों को साझा किया।
कार्यक्रम का संचालन जिलाअधिवक्ता संघ की उपाध्यक्ष प्रीति वानखेड़े ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अवधेश झा ने प्रस्तुत किया।
संपादक –जय शंकर पांडे
मो.–9770707305