देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विशेष सदन सत्र नारी शक्ति वंदन ऐतिहासिक 16 से 18 अप्रैल तक कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 12, 2026 - 18:06
देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विशेष सदन सत्र नारी शक्ति वंदन ऐतिहासिक  16 से 18 अप्रैल तक कार्यक्रम आयोजित
CG VARTA -

12 अप्रैल 2026, रायपुर/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाला विशेष संसद सत्र नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है।

       यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत है। आज रायपुर स्थित निवास पर मंत्रिगण और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अधिनियम से जुड़े जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

       छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। सुखद संयोग है कि हमने ‘जनादेश परब’ पर वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित किया है, वहीं महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

       सशक्त नारी ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार। आइए, मिलकर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के इस संकल्प को आगे बढ़ाएं।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।