एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ी

Nov 26, 2025 - 21:54
एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ी
CG VARTA -

जगदलपुर, 26 नवम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा प्रदेश के डूबान क्षेत्र सहित वन पट्टाधारी और शेष कृषकों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन की समय-सीमा में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। उक्त पंजीयन 30 नवंबर 2025 तक होगी। विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान, वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का प्रावधान 30 नवंबर 2025 तक समस्त समितियों में समिति लॉगिन पर उपलब्ध करवाने कहा गया है।

        इससे पहले कृषकों के कैरीफारवर्ड, नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल रकबे में संशोधन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का प्रावधान तहसील लॉगिन में 25 नवंबर 2025 तक के लिए किया जा रहा था। कलेक्टर श्री हरिस एस ने बताया कि शासन के निर्णयानुसार एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाते हुए किसानों को राहत प्रदान की गई है। इस नवीनतम समय विस्तार से विशेष तौर पर डूबान और वन पट्टाधारी कृषकों को पंजीयन कराने और अपने फसल रकबे में संशोधन करने के लिए आवश्यक समय मिल जाएगा।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।