बस्तर ने लिया बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प –

Nov 27, 2025 - 21:44
बस्तर ने लिया बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प –
CG VARTA -

जगदलपुर, 27 नवम्बर 2025/ बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई पर निर्णायक प्रहार करने के उद्देश्य से गुरुवार को बस्तर जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक व्यापक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज सिन्हा ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और सरकारी अमले ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे इस गैरकानूनी कृत्य को अपने समाज से जड़ से मिटा देंगे।

      कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह को लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा डालने वाला एक गंभीर सामाजिक अपराध बताया गया, जो उन्हें अपने सपनों को साकार करने से रोकता है। इस तथ्य को आत्मसात करते हुए, सभी प्रतिभागियों ने गहन प्रतिबद्धता के साथ प्रतिज्ञा की। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वे बाल विवाह के विरुद्ध हर संभव प्रयास करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके परिवार, पड़ोस अथवा समुदाय में ऐसा कोई भी कृत्य न हो पाए।

      इसके अतिरिक्त इस अभियान के तहत यह अनिवार्य प्रतिज्ञा भी ली गई कि बाल विवाह के किसी भी प्रयास की सूचना तुरंत पंचायत और संबंधित सरकारी अधिकारियों को दी जाएगी। शपथ ग्रहण करने वालों ने बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए लगातार आवाज उठाने और एक बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का भी संकल्प लिया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।