कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, फोक नदी में गिरी कार, 4 युवकों की मौत

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 4, 2026 - 20:58
कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, फोक नदी में गिरी कार, 4 युवकों की मौत
CG VARTA -

4 मई 2026, कवर्धा: जिले के पंडरिया क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फोक नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी युवक रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के रहने वाले थे और पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पांडातराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत उनकी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे नदी में गिर गई।

   "हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में सवार दो गंभीर रूप से घायल युवकों को तत्काल बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसे में मृत सभी चार युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

  प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से रायपुर और बिरगांव क्षेत्र में शोक का माहौल है।"

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।