बकावंड ब्लॉक के छिंदगांव 2 के दूरकाडोंगा पारा में पेयजल संकट को लेकर युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 14, 2026 - 15:23
बकावंड ब्लॉक के छिंदगांव 2 के दूरकाडोंगा पारा में पेयजल संकट को लेकर युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने सौंपा ज्ञापन
CG VARTA -

14 मई 2026, जगदलपुर/ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों द्वारा ग्राम पंचायत छिंदगांव-2 के आश्रित मोहल्ला दूरकाडोंगा पारा में व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।*

   

    ज्ञापन में बताया गया कि दूरकाडोंगा पारा में जगबंधु बघेल के घर के पास निवासरत लगभग 20 परिवार लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में हैंडपंप की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

      युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की कि ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थान पर शीघ्र नवीन हैंडपंप खनन कार्य स्वीकृत कर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

      युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं आदिवासी नेता हेमंत कश्यप ने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है, जो प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

      ज्ञापन प्राप्त करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ई.ई. श्री हरि सिंह मरकाम ने शीघ्र हैंडपंप खुदाई कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जयराम बघेल, लच्छी राम भारती, देवनाथ मौर्य, घासीराम बघेल, धनुर्जय बघेल, हेमलाल बघेल, श्रवण बघेल, रहमान बघेल, छोटू राम बघेल, सोहनलाल बघेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।