ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े सोलर पैनलों की मरम्मत एवं नियमित रखरखाव की मांग को लेकर युवा कांग्रेस आदिवासी नेता हेमंत कश्यप ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

May 18, 2026 - 17:39
ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े सोलर पैनलों की मरम्मत एवं नियमित रखरखाव की मांग को लेकर युवा कांग्रेस आदिवासी नेता हेमंत कश्यप ने सौंपा ज्ञापन
CG VARTA -

18 मई 2026, जगदलपुर/ पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस बस्तर एवं आदिवासी नेता हेमंत कश्यप के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) के परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में वर्षों से बंद पड़े सोलर पैनलों की मरम्मत एवं नियमित साफ-सफाई की मांग की गई।

      ज्ञापन में बताया गया कि बस्तर जिले के अनेक गांवों में पूर्व वर्षों में सोलर लाइट, सोलर पंप एवं अन्य सोलर सिस्टम स्थापित किए गए थे, लेकिन वर्तमान में अधिकांश सोलर पैनल खराब स्थिति में हैं। कई स्थानों पर बैटरियां खराब हो चुकी हैं, तकनीकी खराबियों के कारण सिस्टम बंद पड़े हैं तथा समय पर साफ-सफाई नहीं होने से उनकी कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रही है।

 हेमंत कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि इन सोलर प्रणालियों की समय रहते मरम्मत एवं नियमित रखरखाव नहीं किया गया, तो शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्देश्य प्रभावित होगा।

सौंपा गया ज्ञापन की प्रति 👇

 युवा कांग्रेस ने मांग की है कि—

▪️ जिले में स्थापित पुराने सोलर पैनलों का सर्वे कराया जाए।

▪️ खराब एवं बंद पड़े सोलर सिस्टम की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।

▪️ सोलर पैनलों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

▪️ आवश्यकतानुसार नई बैटरी एवं तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।

   ज्ञापन प्राप्त करते हुए क्रेड़ा विभाग के सहायक अभियंता श्री गोपी कश्यप जी ने शीघ्र मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया।

       युवा कांग्रेस ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

    इस दौरान लचीराम भारती, घासीराम बघेल, देवनाथ मौर्य, अमन बघेल, धर्म बघेल, सोहनलाल, संदीप, लाजवान, चिकन फाल्गुनी, श्रवण, हेमलाल एवं छोटूराम उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।