छापर भानपुरी में आयोजित हुआ सुशासन तिहार, बारिश के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हुआ स्थगित

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Jun 2, 2026 - 19:15
छापर भानपुरी में आयोजित हुआ सुशासन तिहार, बारिश के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हुआ स्थगित
विधायक श्री विनायक गोयल ने बारिश के बीच हितग्राही मूलक योजना के पात्र हितग्राहियों को वितरण किया सामग्री और चेक
CG VARTA -

जगदलपुर , 2 जून 2026। सुशासन तिहार के तहत छापर भानपुरी में जलनी माता गुड़ी परिसर में जन समस्या निराकरण शिविर का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं हितग्राहियों की उपस्थिति रही।

अचानक हुई बारिश के कारण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। हालांकि कार्यक्रम निर्धारित रूप से जारी रहा और हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री विनायक गोयल ने बारिश के बीच कार्यक्रम स्थल पहुंचकर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री एवं सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और सुशासन तिहार इसी उद्देश्य को साकार करने का माध्यम बन रहा है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। ग्रामीणों ने शासन की जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बारिश के बावजूद कार्यक्रम में उत्साह बना रहा और हितग्राहियों ने योजनाओं का लाभ प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे जी , पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप,सहित अन्य जन प्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।