अवैध कब्जा तोड़ने पहुंचा बुलडोजर गांव वाले ने कहा पहले सरपंच का घर तोड़ो प्रशासन वापस लौटा

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Jun 11, 2026 - 20:52
अवैध कब्जा तोड़ने पहुंचा बुलडोजर गांव वाले ने कहा पहले सरपंच का घर तोड़ो प्रशासन वापस लौटा
CG VARTA -

11 जून 2026, जगदलपुर/भानपुरी। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शासकीय भूमि और गरीब परिवारों के मकानों पर अवैध कब्जे हटाने के लिए राजस्व विभाग की टिम और पुलिस बल के साथ प्रशासन की टीम ने जेसीबी बुलडोजर की कार्रवाई की। 

अतिक्रमण हटाने के दौरान पूर्व विधायक चंदन कश्यप सहित स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा भारी विरोध भी किया गया। बस्तर ब्लॉक के ग्राम मुंडागांव बाजार स्थल में अवैध कब्जा किये 16 में से 13 को नोटिस दिया गया था।

 

और शासकीय भूमि अतिक्रमण अवैध कब्जा मकान तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी जिसका विरोध ग्रामीण और महिलाओं के द्वारा किया गया बुलडोजर के सामने महिलाएं छोटे-छोटे बच्चे के साथ जेसीबी के सामने सो गई उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जारी है जिससे तीन-चार घर को छोड़कर बाकी घर को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी। ग्रामीण ने कहा कि सबसे पहले सरपंच का घर तोड़े उसके बाद बाकी लोग का तोड़े जिसे आक्रोश ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है।

 

अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर जेसीबी लेकर पहुंची एक विधवा का अवैध मकान को तोड़ने के दौरान ग्रामीणों ने भारी विरोध किया जिसके के बाद स्थानीय ग्रामीणो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के कारण प्रशासन की टीम को बुलडोजर सहित वापस लौटना पड़ा ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।