खेत में करंट बिछाने से बच्चे की मौत, किसान को 10 साल की सजा
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
CG VARTA -
26 जून 2026, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। खेत की सुरक्षा के नाम पर बिना अनुमति बिजली प्रवाहित कर लगाए गए तारों की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत के मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।
द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल की अदालत ने आरोपी स्वरूप सिंह धुर्वे को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 5,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
अदालत ने स्पष्ट किया कि यह कृत्य आपराधिक मानव वध की श्रेणी में आता है और इसे सामान्य लापरवाही नहीं माना जा सकता।
संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।