पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, लोककला जगत में शोक की लहर

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Jul 5, 2026 - 14:49
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, लोककला जगत में शोक की लहर
CG VARTA -

5 जुलाई 2026, / छत्तीसगढ़/ छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं पद्म विभूषण सम्मानित लोक कलाकार डॉ. तीजन बाई का शनिवार देर रात निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं। उन्होंने रायपुर स्थित AIIMS Raipur में रात 3:15 बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

    महाभारत की कथाओं को अपनी सशक्त आवाज, प्रभावशाली अभिनय और अनूठी प्रस्तुति शैली के माध्यम से जीवंत करने वाली तीजन बाई ने पंडवानी गायन को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई। बताया जाता है कि उन्हें अपने नाना से महाभारत की कथाएं सुनने की प्रेरणा मिली थी और मात्र 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी थी।

भारतीय लोक कला में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कला एवं सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर है।

आज उनके पैतृक गांव गनियारी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।