कोहकापाल में रोटरी क्लब का नेत्रदान पखवाड़ा शिविर सम्पन्न, ग्रामीणों ने कराया अपनी आंखों का इलाज

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 5, 2026 - 20:21
कोहकापाल में रोटरी क्लब का नेत्रदान पखवाड़ा शिविर सम्पन्न, ग्रामीणों ने कराया अपनी आंखों का इलाज
CG VARTA -

5 सितंबर 2026, जगदलपुर। रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा ग्राम पंचायत कोहकापाल में नेत्रदान पखवाड़ा के तहत नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कोहकापाल सहित आसपास के 70- 80 ग्रामीण जो करीतगांव, गुमडेल, कुरुषपाल, कोरपाल, पराउगुड़ा, मालगांव समेत अन्य ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी आंखों की जांच एवं उपचार कराया।

शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी। ग्रामीणों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर आंखों की जांच कराने की सलाह भी दी गई।

शिविर में डॉ. सरिता थॉमस, नेत्र सहायक रवि विश्वास, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक दीपिका साहू, ग्राम पंचायत कोहकापाल की सरपंच अम्बाली बघेल सहित ग्राम की मितानिनों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।