भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दी बधाई 💐💐💐

Dec 16, 2025 - 17:24
भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दी बधाई 💐💐💐
बधाई देते हुए, बस्तर सांसद महेश कश्यप जी
CG VARTA -

16 दिसम्बर 2025 / भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने सामूहिक रूप से उनसे सौजन्य भेंट कर बधाई दी।

     इस दौरान कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग,महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे,सरगुजा लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज एवं जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े उपस्थित रहे।

      सांसद महेश कश्यप ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा पार्टी देशभर में और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी। भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।