किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा निर्णय, कृषक उन्नति योजना से अन्नदाताओं को मिलेगी आर्थिक मजबूती : आदर्श ठाकुर
15 नवंबर 2026 , जगदलपुर, बस्तर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए आदर्श ठाकुर ने इसे प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए बड़ी सौगात बताया है।
📢 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की मेहनत और उनकी आर्थिक समृद्धि को प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनहितकारी निर्णय ले रही है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026-27 में पात्र किसानों को धान के उपार्जित रकबे के आधार पर प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान किसानों के लिए बड़ी राहत है।
👉 इस योजना की विशेषता यह है कि यदि किसान निर्धारित पात्रता एवं सत्यापित रकबे के अनुसार एक एकड़ में 21 क्विंटल से कम धान का विक्रय करता है, तब भी उसे निर्धारित पात्र रकबे के आधार पर पूरी आदान सहायता राशि प्राप्त होगी। इससे छोटे एवं सीमांत किसानों को भी विशेष लाभ मिलेगा।
📢 आदर्श ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के सम्मान, समृद्धि और खुशहाली के लिए संकल्पित है। प्रदेश के अन्नदाताओं का सम्मान और उनकी आर्थिक उन्नति ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
