जनजातीय गौरव दिवस पर गढ़चिरौली कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में हुआ सीधा प्रसारण

Nov 15, 2026 - 19:41
जनजातीय गौरव दिवस पर गढ़चिरौली कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
CG VARTA -

जगदलपुर, 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और जनजातीय समुदाय के उत्थान तथा विरासत के संरक्षण पर अपने विचार साझा किए।

        इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा कक्ष में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। प्रेरणा कक्ष में आयोजित इस लाइव प्रसारण के दौरान योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, महापौर श्री संजय पाण्डे, नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त श्री गणेश सोरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा जनजातीय समुदाय के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को उत्साहपूर्वक सुना।

        इस कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उनके समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया गया। अंत में जिला प्रशासन एवं आदिवासी विकास विभाग की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।