एशिया के नियाग्रा चित्रकोट में बिखरेगी संस्कृति की छटा

18 फरवरी से चित्रकोट महोत्सव-2026 का भव्य आगाज

Feb 17, 2026 - 13:44
एशिया के नियाग्रा चित्रकोट में बिखरेगी संस्कृति की छटा
CG VARTA -

जगदलपुर, 17 फरवरी 2026/ विश्व प्रसिद्ध और एशिया के नियाग्रा के नाम से विख्यात चित्रकोट जलप्रपात के पावन तट पर आगामी 18 फरवरी से दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। राज्य शासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से आयोजित इस रजत महोत्सव का उद्घाटन समारोह 18 फरवरी को संध्या 04 बजे चित्रकोट जलप्रपात ग्राउंड में आयोजित होगा।

       इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री श्री केदार कश्यप होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर के सांसद श्री महेश कश्यप द्वारा की जाएगी। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव और चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

             इस महोत्सव के माध्यम से बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा है। उद्घाटन के इस विशेष अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी, बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल और जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। साथ ही नगर निगम जगदलपुर के महापौर श्री संजय पाण्डे, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी और छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत बस्तर के उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, केंद्रीय मर्यादित बैंक बस्तर के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप और चित्रकोट के सरपंच श्री भंवर मौर्य और अन्य जनप्रतिनिधी भी मौजूद रहेंगे।

            यह महोत्सव न केवल कला और संस्कृति का संगम होगा, बल्कि स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों के साथ-साथ कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताओं का भी केंद्र बनेगा। आयोजन समिति चित्रकोट महोत्सव 2026 ने समस्त नागरिकों से इस भव्य समारोह में सादर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Files

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।